जापान के फुकुशिमा में भूकंप, कोई नुकसान नहीं

( 6401 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jul, 17 07:07

टोक्यो। जापान के फुकुशिमा में बृहस्पतिवार को आए मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया, सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह 11:11 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। प्रशांत महासागर में स्थित फुकुशिमा में आए इस भूकंप का अधिकेंद्र समुद्र के भीतर 34 किमी की गहराई में था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.