मेवाड़ी पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत

( 8269 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 17 09:07

राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में 10 किसानों ने आत्महत्या कर ली। सरकार ने किसानों की समस्याओं के प्रति आंखें मूंद रखी है। इस रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

मेवाड़ी पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत उदयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय आज सायं 5 बजे जयपुर से उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका मेवाड़ी पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को बांसवाड़ा में होने वाली राहुल गांधी जी की किसान आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों की हालत बेहद चिंताजनक स्थिति में है। राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में 10 किसानों ने आत्महत्या कर ली। सरकार ने किसानों की समस्याओं के प्रति आंखें मूंद रखी है। इस रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसानों का ऋण भी उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक की तर्ज पर माफ किए जाए।
इसके पश्चात् पायलट, डूडी एवं मालवीय हवाई अड्डे से सडक़ मार्ग द्वारा बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गए।
हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री दयाराम परमार, उदयलाल आंजना, मांगीलाल गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, निलीमा सुखाडिय़ा, सत्यनारायण देवपुरा, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, कौशल नागदा, विनोद पानेरी, हरीश शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली सहित पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.