टाटा टी के अभियान का दूसरा चरण शुरू

( 7365 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 17 08:07

नई दिल्ली। टाटा टी के ‘‘जागो रे 2.0 अभियान’ का दूसरा चरण शुरू हो गया है। टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशांत दास ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि दूसरे चरण के इस अभियान में टाटा कंपनी सरकार से अनुरोध करेगी कि स्कूली पाठ्यक्रमों में लिंग संवेदीकरण कार्यक्रम अनिवार्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट, 2013 से पता चलता है कि हर तीन मिनट में एक महिला के खिलाफ अपराध किया जाता है, हर 29 मिनट में एक महिला से बलात्कार होता है, हर 77 मिनट में पति या रिश्तेदार के दहेज मांगने और क्रूरता बरतने के चलते महिला की मौत होती है। उन्होंने कहा कि देश में लिंग आधारित भेदभाव बुरी तरह फैला हुआ है और हम अपने इस अभियान के जरिये लैंगिक भेदभाव को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.