कांगो चुनाव में विपक्ष का गड़बड़ी का आरोप

( 3726 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 17 07:07

ब्राजीविले। अफ्रीकी देश कांगो में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। पिछले वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिंसा के बाद यह पहला चुनाव है। मतदान के दौरान हिंसा की घटना की आशंका कम है लेकिन विपक्षी दलों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पहले दौर के मतदान में लगभग 20 लाख मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है। इस चुनाव में 73 वर्षीय राष्ट्रपति की सत्तारूढ़ कांगोलीज लेबर पार्टी (पीसीटी) ने 151 सीटों के लिए 128 उम्मीदवार खडे किए हैं वहीं अनेक निर्दलीय उम्मीदवार पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.