संविधान-कानून दोनों खतरे में : सोनिया

( 7962 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 17 07:07

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि दुख की बात है कि आज संविधान और कानून दोनों ही खतरे में हैं। विपक्षी सांसदों के बीच राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार और उपराष्ट्रपति प्रत्याशी गोपालकृष्ण गांधी को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख हैं, वे अपने पद के कर्तव्यों का निर्वाहन उसी तरह करते हैं, जो संविधान और कानून दोनों का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करता है।सोनिया ने कहा कि इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि भारत के बेहतरीन दिमाग वाले और सेवक उच्च पदों पर हों। उन्होंने कहा कि मीरा कुमार और गोपालकृष्ण गांधी मिलकर श्रेष्ठ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सिद्ध हो सकते हैं, जो देश और समाज को मौजूदा संकट से बाहर निकाल सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.