माहेश्वरी सभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 21 जुलाई को

( 4756 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 17 12:07

बीकानेर | जिला बीकानेर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 जुलाई को होंगे। चुनाव अधिकारी राकेश जाजू ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन 21 जुलाई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से 12.30 बजे तक भरवाए जाएंगे। इसके बाद एक बजे तक वैद्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। नाम वापसी का समय दोपहर दो बजे तक रहेगा। जरूरत पड़ने पर दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। सायं पांच बजे साधारण सभा होगी। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाई जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.