आलोचना करने वालों को सम्मान देना चाहिए : अमिताभ

( 8405 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 17 10:07

आलोचना करने वालों को सम्मान देना चाहिए : अमिताभ मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि आलोचना करने वालों को सम्मान दिया जाना चाहिए। अमिताभ का मानना है कि आलोचना और परवाह का चोली-दामन का साथ है। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, जब कोई आपकी आलोचना करे तो आपको समझ लेना चाहिए कि यह शख्स आपकी बहुत परवाह करता है। आपको उसे सम्मान देना चाहिए। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए करीब पांच दशक हो गए हैं। अमिताभ ने कहा कि साहस, ज्ञान और परिपक्वता जैसे गुण समय के साथ आते हैं। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, साहस, ज्ञान और परिपक्वता मानव प्रकृति के तत्व हैं, जिसे आत्मसार करने में कई पीढ़ियां लग जाती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.