शिक्षा और परिवार कल्याण एक दुसरे के पूरक है

( 17687 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 17 05:07

उदयपुर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विजया मां मंगलभारती केन्द्र बेदला पर सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। केन्द्र प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा ने बताया कि संगोष्ठी में छात्राओं को बताया गया कि आज जितना शिक्षा का स्तर अच्छा होगा उतना ही परिवार कल्याण प्रभावी होगा। क्योकिं ये दोनों एक दुसरे के पूरक है। इसकी उपलब्धि भी शिक्षा पर निर्भर है। कार्यक्रम में बेटी पढओ बेटी बचाओं, छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा के बारे में बताया गया। संचालन डॉ औम पारिक ने किया एवं धन्यवान मरजिना बानु ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.