सर्वार्थ सिद्ध योग में सोमवार को आया सावन

( 7655 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 17 12:07

भीलवाड़ा/ सर्वार्थसिद्धि सहित कई विशेष संयोग के साथ शिव आराधना का महीना सावन सोमवार से प्रारंभ हुआ। पहले ही दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
हरणी महादेव में तो सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। भक्तगणों ने शिवालयों में भगवान शंकर के शिवलिंग पर भांग, बिल्वपत्र और आक-धतूरा चढ़ाया। जल और दूध से अभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही हरणी महादेव दर्शन अभिषेक करने पहुंचे। शास्त्रीनगर स्थित नीलकंठ महादेव में विशेष श्रृंगार प्रारंभ हुए। शिवालयों में दिन भर 'ओम नम: शिवाय', 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने सुखिया सोमवार का व्रत भी किया। उद्यानों में बैठकर व्रत खोला। रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो मैनेजर सुधीर दीक्षित की मौजूदगी में निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार की कामना से भोले का अभिषेक किया। बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि सुबह 6 से दोपहर एक बजे तक नियमित शिव पूजन किया। दिन में 21 पंडितों ने नमक-चमक रुद्राभिषेक किया। पिपलेश्वर महादेव, हरसिद्धेश्वर महादेव हरिशेवा धाम, सिद्धेश्वर महादेव आरसी व्यास, पंचेश्वर महादेव चंद्रशेखर आजाद नगर एवं मंगलेश्वर महादेव मंगला चौक समेत मंदिरों में सावन की विशेष तैयारियां की गई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.