खराब मीटर बदलने वाले 82 इंजीनियरों कर्मचारियों काे आज करेंगे सम्मानित

( 5927 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 17 12:06

जोधपुर/ जोधपुरडिस्कॉम के 8 डिवीजन के 82 अभियंता कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने डिवीजन में सभी खराब मीटर बदल दिए है। डिस्कॉम सभागार में बुधवार दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले समारोह में डिस्कॉम चेयरमैन श्रीमत पांडे इन्हें सम्मानित करेंगे। एमडी आरती डोगरा ने बताया कि डिस्कॉम के श्रीगंगानगर सर्कल के सूरतगढ़ शहर सहायक अभियंता राजेश कुमार बुड़िया एआरओ भूपेन्द्रसिंह एक कनिष्ठ अभियंता 8 तकनीकी सहायक को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सूरतगढ़ ग्रामीण के सहायक अभियंता सीएस ओझा एआरओ ब्रजमोहन प्रजापत, तीन कनिष्ठ अभियंता 13 तकनीकी सहायक तथा सहायक अभियंता सादुलशहर आरसी वर्मा एआरओ मनीष कुमार एक कनिष्ठ अभियंता और तीन तकनीकी सहायक का सम्मान होगा। इसी तरह जालोर सर्कल के सहायक अभियंता बागरा नाथूराम चौधरी एआरओ अशोक अवस्थी, तीन कनिष्ठ अभियंता 14 तकनीकी सहायक जैसलमेर सर्कल के सहायक अभियंता नाचना मोहनराम एआरओ मोहम्मद असलम सोढा, दो कनिष्ठ अभियंता तीन तकनीकी सहायक का सम्मान होगा। बाड़मेर सर्कल से सहायक अभियंता पादरू भगवान सिंह भाटी एआरओ आरसी मीणा एवं एक कनिष्ठ अभियंता 11 तकनीकी सहायक तथा चूरू सर्कल के सहायक अभियंता राजलदेसर रामकिशन मीणा एआरओ कन्हैयालाल टेलर, दो कनिष्ठ अभियंता तीन तकनीकी सहायक सम्मानित होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.