किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

( 3437 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 17 11:06

डूंगरपुर। तीन महीने पहले एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को लेकर अब दोवड़ा थाने में केस दर्ज करवाया गया है। किशोरी की मां ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी बेटी 15 मार्च की शाम को पशुओं को लेने के लिए गई थी। उसी समय बटिकड़ा निवासी विजय पुत्र रतनलाल परमार वहां पर गया और शराब के नशे में उसकी बेटी (14) को उठाकर ले गया।
नरणिया तालाब के पास ले जाकर सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया और फिर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.