मुंबई में भारी बारिश यातायात बाधित

( 10333 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 17 07:06

मुंबई में भारी बारिश यातायात बाधित मुंबई और आसपास के इलाकों में रात भर हुयी भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण मंगलवार सुबह व्यस्त समय के दौरान रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण उपनगरीय दादर के हिंदमाता, सायन, माटुगा और अंधेरी के कुछ हिस्सों सहित पूरे महानगर में कई जगहों पर पानी भर गया। इस कारण यातायात प्रभावित हुआ और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह उपनगरीय रेल सेवा भी प्रभावित हुई और बहुत सी रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से चलीं। कई जगहों पर खासकर हार्बर और सेन्ट्रल लाइन पर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण पूरे शहर में 22 जगहों पर पेड़ उखड़ गये लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने दोपहर 2.39 बजे: 4.81 मीटर उंचा ज्वार आने की चेतावनी जारी की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.