कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं करने पर पाँच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

( 3481 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 17:06

राजसमन्द / जिला मुख्यालय पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष में जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न कर्मचारियों की ड्युटी लगाने के आदेशो की अवहेलना करने पर पाँच नियंत्रण अधिकारियों को कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने तथा तीन दिन में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कलक्टर पी.सी. बेरवाल ने उप निदेशक कृषि, खनिज अभियन्ता प्रथम, राजसमन्द के ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, नगर परिषद् के आयुक्त तथा राजसमन्द पंचायत समिति के विकास अधिकारी को तत्काल कार्यमुक्त करने तथा तीन दिन की अवधि में अपना स्पष्टीकरण लिखित में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.