तेज हवा के साथ जमकर बारिश

( 4525 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 13:06

राजसमंद। शहरसहित जिले में नाथद्वारा, देलवाड़ा में तेज हवा के साथ बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई है। शहर और आसपास के क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान पर बादल छा गए। शाम सवा पांच बजे तेज हवा चलने के साथ तेज बौछार गिरने लगी। करीब आधा घंटे तक तेज, रिमझिम बरसात का दौर चला। इसी प्रकार नाथद्वारा में शाम 6 बजे और देलवाड़ा में दोपहर ढाई बजे तेज हवा चलने के साथ कुछ देर झमाझम बरसात हुई। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद शाम को बरसात से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में ठंडक घुल गई। बरसात थमते ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। समीप भाटोली, नाकली, फतेहपुरा, राज्यावास में आधे घंटे तक तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात हुई। तेज हवा से भाटोली में 11 हजार केवी लाइन के पोल धराशायी हो गए। क्षेत्र में कुछ जगह पेड़ भी गिरे। इधर, देलवाड़ा में दोपहर पंद्रह मिनट तेज बरसात के बाद शाम 6 बजे एक बार फिर तेज बरसात हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.