बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

( 4050 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 13:06

धरियावद | कार्यालयनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपखंड अधिकारी धरियावद विधानसभा अधीनस्थ मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत धरियावद, सलूंबर और लसाड़िया के बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 21 जुलाई तक होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम वरसिंह गरासिया ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। प्रशिक्षण में मंगलवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में धरियावद क्षेत्र और दोपहर 3 बजे उप तहसील झल्लारा में सलूंबर क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजर का प्रशिक्षण होगा। साथ ही 28 जून बुधवार सुबह 10 बजे लसाड़िया पंचायत समिति सभागार में लसाड़िया क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.