रथ में निकले बृजनाथ भगवान, लगाया भोग

( 4584 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 13:06

कोटा | गढ़ पैलेस स्थित बृजनाथ महाराज मंदिर में साेमवार सुबह भगवान की रथ यात्रा निकाली गई और उनकी पोशाक भी बदली गई। भगवान बृजनाथ भगवान रियासतकालीन रथ पर सवार होकर निकले और मंदिर परिसर में परिक्रमा की। उनके लड्‌डू का भोग लगाया।
पंडित आशुतोष ने बताया कि सुबह भगवान बृजनाथ महाराज को प्राचीन रथ में विराजित किया गया। उनकी रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और उनके दर्शन किए। भगवान की सफेद के स्थान पर रंगीन पोशाक धारण करवाई गई। घोड़ों को चने की दाल और मूंग खिलाई गई तो भगवान के देशी घी के लड्‌डू का भोग लगाया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.