साध्वी सत्यप्रभा ठाना का मंगल प्रवेश

( 3921 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 13:06

कोटा| तेरापंथधर्मसंघ की साध्वी सत्यप्रभा ठाना 3 का कोटा में मंगल चातुर्मासिक प्रवेश हुआ। इस अवसर पर प्रवेश रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य बाजार सब्जीमंडी अग्रसेन बाजार रामपुरा बाजार होती हुई प्रज्ञा दीप भवन पहुंची। यहां साध्वी सत्य प्रभा के सानिध्य में अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल की सरिता बरडिया एवं जय श्री दुग्गड़ ने मंगलाचरण के साथ किया। नेहा बाफना एवं खुशी बाफना ने गीतिका की प्रस्तुति दी। स्वागत समारोह में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष संजय बोथरा,पूर्व अध्यक्ष रतनलाल जैन, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पुखराज बाफना मौजूद रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.