मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

( 5267 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

बीकानेर | राजस्थानअसंगठित निर्माण श्रमिक संगठन एटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन अलवर में किया गया। बैठक में हिस्सा लेकर लौटे एटक के जिलाध्यक्ष प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों के बीच श्रम विभाग में फैल रहे भ्रष्टाचार, मजदूरों को श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने, श्रम विभाग द्वारा सेस नहीं वसूलने और मजदूरों को उनके हक लाभ मिलने पर चर्चा की गई। इस मौके पर दिसंबर माह में बीकानेर में प्रांतीय सम्मेलन करने की घोषणा की गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.