सेनानियों के सम्मान में लोकतंत्र रक्षा संकल्प दिवस मनाया

( 3035 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

बीकानेर/ भारतीयजनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की ओर से आपातकाल के दौरान मीसा डीआईआर में गिरफ्तार सेनानियों के सम्मान में सोमवार को लोकतंत्र रक्षा संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने आपातकाल में आमजन के मौलिक अधिकारों के हनन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता दाऊ लाल हर्ष ने केंद्र प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लोकतंत्र रक्षा संकल्प दिवस मनाने के निर्णय का स्वागत किया। उपमहापौर अशोक आचार्य ने आपातकाल के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर विचार व्यक्त किए। पाबूदान सिंह राठौड़ ने आपातकाल के दौरान की गई कार्रवाई को इतिहास में काला दिवस बताया। मोहन सुराणा ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रजातंत्र की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को सराहनीय बताया। कुंदन सोनी, अशोक प्रजापत, किशन मोदी, गौरीशंकर अग्रवाल, चांदरतन सांखला, आनंद जोशी, अनिल पाहुजा, रामकुमार व्यास, विजय उपाध्याय, मधुरिमा सिंह, सुधा आचार्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.