माहेश्वरी युवा 16 देशों में लगाएंगे एक लाख पौधे

( 4488 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

भीलवाड़ा/ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन भारत सहित 15 अन्य देशों में बरसात के दौरान एक लाख से अधिक पौधे लगाएगा। अभियान की शुरुआत करते हुए अब तक 11 हजार पौधे लगा चुके हैं। यह जानकारी संगठन के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने दी। सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि महेश जयंती पर संगठन के आह्वान पर देशभर में मेगा ब्लड डोनेशन शिविर लगाए थे। इनमें 15 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चांडक बताया कि केंद्र सरकार की योजना 'स्किल इंडिया' के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। संगठन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत भी विभिन्न आयोजन करेगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.