बाल काटने की अफवाह का चोर उठा रहे हैं फायदा

( 11636 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

पोकरण/ शहर में इन दिनों रात्रि में बाल काटने की अफवाहें तूल पकड़ती जा रही है। जिसका चोर असामाजिक तत्व भरपूर फायदा उठाते हुए अंधेरे में बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के फलसूंड रोड़ पर शिवपुरा कच्ची बस्ती में रविवार की रात्रि को 9.30 बजे भगवा रंग के कपड़े पहने हुए एक चोर घर में घुस गया। घर में घुसते ही उसने महिला को निशाना बनाया और उसके बाल पकड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। घर के भीतर महिला का पति गणेश कुम्हार पुत्र आईदान कुम्हार शोर को सुनकर तुरंत बाहर आया और अपने पैरों में पहने चप्पल से उस चोर को मारना शुरू किया। चोर वहां से भागने लगा तो ने चोर का पीछा किया। लेकिन चोर हाथ नहीं आया।
शिवपुरा में हुई यह घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों द्वारा इस बात की इतनी चर्चा हुई कि जो लोग अपने घरों की छतों पर या घरों के बाहर सो रहे थे वह भी भय के मारे अपने घरों में घुस गए। साथ ही कई युवा रात्रि के समय मोटरसाइकिलों पर दल बनाकर घूमने लगे। ताकि इस तरह की घटना घटित नहीं हो
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.