गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने के सौंपे सेवाभावी नागरिकों को दायित्व

( 7730 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

बांसवाड़ा। रवींद्रध्यान आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर होने वाले आठ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी के लिए गुरुभक्तों की बैठक हुई। जिसमें महोत्सव मनाने के लिए दायित्व सौंपे गए। बैठक में बताया गया कि गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में 2 से 8 जुलाई तक ध्यानयोगी उत्तमस्वामी संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ का वाचन करेंगे।
बेणेश्वरधाम के पीठाधीश्वर गोस्वामी अच्युतानंद महाराज दीप प्रज्वलन करेंगे। कोटेश्वरधाम के संत रामदास त्यागी (रामबाबा), बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज रामद्वारा सागवाड़ा के संत उदयराम महाराज का संरक्षकत्व प्राप्त होगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक चलेगी। कथा के पहले दिन 2 जुलाई को कुशलबाग मैदान से सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो चंद्रपोल गेट, पीपली चौक, पैलेस रोड, महालक्ष्मी चौक, आजाद चौक, पाला रोड, नई आबादी से त्रयंबकेश्वर महादेव पहुंचेगी। यहां से कलश में गंगाजल भरा जाएगा और कुशलबाग पहुंच कर कलशों के पवित्र जल से महादेव मंदिर पर अभिषेक किया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.