शोभायात्रा निकाली, विष्णु महायज्ञ में दी आहुतियां

( 10083 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 10:06

अजमेर/ देहलीगेट स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में सत्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज का पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय दिन सोमवार को 11 कुंडीय विश्व कल्याणार्थ विष्णु महायज्ञ हुआ। यज्ञ में देश विदेश के 60 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां दी। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने भी इस महायज्ञ में हिस्सा लिया।
इस मौके पर स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री ने प्रवचन में बताया कि हमें यह मनुष्य चोला मिला है, उसकी सार्थकता सिद्ध करने का प्रयत्न करना चाहिए। बुरे काम हमारा भविष्य ही खराब करेंगे। हमारे अच्छे बुरे सभी कृत्यों का लेखा ब्रह्मांड में कहीं कहीं हो रहा है, यह अटल सत्य है। शाम को अशोक गाफिल द्वारा श्री झूलेलाल के बहिराणा साहिब की पूजा, अर्चना भजन कीर्तन ज्योत प्रज्वलित कर छेज का आयोजन किया गया। शाम को महामंडलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश महाराज स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री के सानिध्य में शोभायात्रा देहली गेट से प्रारंभ होकर धान मंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट, बापू बाजार, चूड़ी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल, गंज होते हुए देहली गेट पर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में प्रथम बार शामिल स्वामी टेऊंराम रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संत ओम प्रकाश ने रथयात्रा का शुभारंभ किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.