दीनदयाल उपाध्याय सपनों को साकार करेंगे प्रधानमंत्री : जैन

( 3886 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 17 09:06

नईं दिल्ली। पालम विधानसभा के मधु विहार मंडल के भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी डॉ.अनिल जैन की ओर से पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यंकर्ता मौजूद थे।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर डॉ. जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के कार्यं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय के कायरे एवं सपनों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उनके सपनों को साकार करेंगे। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके वत्तव्य के दौरान लोगों ने मोदी के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। डा. जैन ने लोगों को जनधन योजना, उज्ज्वला योजना सहित प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे कार्यांमों की जानकारी दी। अन्य देशों के साथ सुधरते रिश्ते, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब व किसानों के लिए दीर्घकालिक योजना आदि के विषय में लोगों को बताया गया। डॉ.अनिल जैन के साथ इस कार्यांम में जिला अध्यक्ष आजाद सह, जिला उपाध्यक्ष दुग्गल, मीनू सहरावत, नरेंद्र वुमार, धीरज प्रधान, अरविद जैन, राजबाला व मनोज आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.