ईद आज, माहे रमजान अलविदा

( 2893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 17 15:06

जोधपुर| सूर्यनगरीमें सोमवार को ईद मनाई जाएगी। रविवार को ईद का चांद नजर आने के बाद इसकी घोषणा की गई। इसी के साथ रमजान का महीना पूरा हो गया। इस मुबारक महीने के पूरे होने की खुशी में ईद मनाई जाती है। ईद की मुख्य नमाज जालोरी गेट स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। साथ ही शहर की तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। रविवार को ईद का चांद नजर आने के बाद मुस्लिम मोहल्लों में खुशी का माहौल नजर आया। कई जगह आतिशबाजी की गई। शहर के बाजार देर रात तक खुले रहे, जहां लोगों ने खरीदारी की। गृहणियों ने देर रात तक ईद की तैयारी की। युवाओं और बच्चों में खास उत्साह नजर आया। पांचवीं रोड स्थित ईदगाह अहले हदीस में ईद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी। मुस्लिम स्कूल परिसर में शाम छह बजे ईद मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, इसमें महापौर घनश्याम ओझा मुख्य अतिथि होंगे। नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सोलंकी ने ईदुलफितर पर मुबारकबाद दी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.