पूर्व मुख्यमंत्री माथुर को दी श्रद्धांजलि

( 3172 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 17 15:06

भीलवाड़ा | असमके तत्कालीन राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की आठवीं पुण्यतिथि रविवार को महिला आश्रम प्रांगण में मनाई गई। संस्था प्रबंधन समिति एवं स्टॉफ सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए। निदेशक विष्णुप्रसाद माथुर ने कहा कि इस संस्था का वर्तमान स्वरूप शिवचरण माथुर की देन है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कैलाश व्यास, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सुमित्रा कांटिया, राजेंद्र मारू, शिवकुमार कौशिक, मदन यादव, निरंजन राजस्थला, बीएड कॉलेज की प्राचार्या अणिमा पुरोहित, एमबीए प्राचार्य आरएल तंबोली, एसडीएम कॉलेज प्राचार्य कीर्ति सिंह, बीपीएड प्राचार्या चंद्रकांता त्रिपाठी, जगदीश सोमानी, संजय गौड़, गोविंद शर्मा आदि उपस्थित थे। नीरू त्रिवेदी ने शांतिपाठ कराया। विजयसिंह पथिक नगर स्थित महिला आश्रम कॉलेज परिसर के बाहर मूर्ति स्थल पर भी पुष्प अर्पित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी शृद्धांजलि सभा हुई। जिला अध्यक्ष अनिल डांगी, उपाध्यक्ष अक्षत त्रिपाठी, महामंत्री शिवकुमार कौशिक, सचिव मोहम्मद रफीक शेख, प्रदेश महामंत्री सुमित्रा कांटीया समेत आदि मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.