अासोड़ा के घर में घुसा पैंथर, बछड़े को दबोचा

( 2806 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 17 15:06

बांसवाड़ा। आसोड़ापंचायत के वजेपुरा, हिम्मतसिंह का गड़ा में रविवार अलसुबह में पैंथर ने गाय के एक बछड़े काे मार दिया।
पशुमालिक देवेंद्रसिंह पुत्र बहादुरसिंह चौहान के घर के पास ही पक्के पशुघर में मवेशी बंधे हुए थे। रविवार सुबह तकरीबन 4 बजे पैंथर ने गाय के पांच वर्ष के एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया और उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोहे के गेट में बछड़े का शव फंस गया। इससे पैंथर बछड़े के शव को नहीं ले जा सका। पैंथर के द्वारा शव का खींचने पर गेट के टकराने की आवाज आई। जिस पर परिजन जाग गए और देखा तो बछड़़ा पशुघर के गेट से लटका हुआ था तथा शव विक्षत हो चुका था।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर की घुसपैठ को लेकर कई बार वन विभाग के अधिकारियों को बताया दिया जा चुका है। पूर्व में भी पैंथर ने गांव और आसपास के इलाके में शिकार किए हैं, लेकिन पैंथर को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.