ईदगाह केसरगंज में होगी ईद की मुख्य नमाज

( 4770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 17 14:06

अजमेर/ रमजान के पवित्र महीने का चांद रविवार को दिख गया। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी और उल्लास का माहौल हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद दिखने के साथ ही एक-दूजे को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिले। दरगाह क्षेत्र सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रात के समय ईद की चहल-पहल देखी गई।
रमजान के मुबारक महीने की रविवार को 29 तारीख थी। इसे देखते हुए हिलाल कमेटी की बैठक हुई थी। कमेटी ने तय किया था कि यदि शव्वाल का चांद नजर जाता है तो कमेटी चांद दिखाई देने का ऐलान करेगी और सोमवार को ईद उल फित्र होगी। केसरगंज स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गईं हैं। दरगाह कमेटी की ओर से ईदगाह में रंग-रोगन कराया गया है। ईदगाह परिसर की सफाई करा दी गई है। नमाज के लिए आने वाले अकीदतमंदों के लिए वुजू के पानी के साथ ही पीने के पानी का इंतजाम भी कराया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.