ओसियन नीलामी में छाए दिलीप कुमार

( 12490 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 17 07:06

ओसियन नीलामी में छाए दिलीप कुमार मुंबई। भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार से संबंधित पोट्रेट सहित कई चीजें यहां आयोजित नीलामी में लोगों की मनपसंद रही। यहां 22 जून को आयोजित ओसियन की द ग्रेटेस्ट इंडियन शो ऑन अर्थ-2 विंटे फिल्म मेमोराबिला, पब्लिसिटी मैटेरियल्स एंड आर्ट ऑक्शन का आयोजन हुआ। इस नीलामी में दिलीप कुमार की दुर्लभ मौलिक वाटरकलर सेट, मिक्स मीडिया और राम और श्याम फिल्म के आर्टवर्क की नीलामी 3.36 लाख रूपये में हुई। वहीं क्रांति फिल्म की अद्भुत 12 पन्नों वाला टीजर तीन लाख में बिका। महबूब खान की फिल्म अंदाज की राज कपूर-दिलीप कुमार-नरगीस वाली हॉेर्डिग 1.20 लाख में नीलाम हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.