गोवंश को बचाना हर भारतीय का कर्तव्य

( 3708 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 17 10:06

बीकानेर | बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की बैठक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से बीकानेर हो रही गोवंश की दुर्दशा को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि गोवंश संरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा गली मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा क्योंकि देश की खुशहाली के लिए गोवंश का संरक्षण करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। आगामी 27 जून को सुबह नौ बजे गो पूजन और छह जुलाई को राज्य केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला ने कहा कि भाजपा के राज में गोवंश पर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा चाहे इसके लिए सरकार के खिलाफ किसी भी हद तक जना पड़े। प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भाजपा ने गोवंश को लेकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.