विदेश अध्ययन हेतु 25 विद्यार्थियों को निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन का कार्यक्रम

( 6582 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 09:06

उदयपुर | विदेश से एम.बी.बी.एस. की पढाई में रूचि रखने वाले विधार्थियों के लिए रविवार को LBS एजुकेशन द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन का कार्यक्रम किया गया, इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्व पंजीकरण के माध्यम से किया गया जो पूर्णतया निःशुल्क था, कुल 25 विधार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया
स्टडी अब्रॉड स्पेशलिस्ट प्रवेश भादविया ने विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के जिज्ञासा की संतुष्टि की, साथ ही फिलिपिन्स से आये डेलिगेट्स ने भी अपनी जानकारी साँझा की

LBS समूह के डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत ने विशेषज्ञ प्रवेश भादविया और फिलिपिन्स के प्रतिनिधि का स्वागत किया

स्टडी अब्रॉड कार्यक्रम के समन्वयक विकास छाजेड़ ने बताया की उक्त कार्यक्रम का पंजीकरण पहले ओओं पहले पाओ की तर्ज़ पर अधिकतम 25 विद्यार्थियों के लिए किया गया
विदेश में पढाई हेतु रूचि रखने वाले विद्यार्थियों की समस्त प्रकार की जानकारियों के लिए यह मार्गदर्शन का कार्यक्रम किया गया, जिसमे विद्यार्थी कही से भी किस देश से पढाई कैसे कर सकता है, पढाई हेतु सरकारी नियम क्या है, किस देश में वीज़ा कैसे और कितने समय के लिए मिलता है, बैंक लोन सम्बन्धी जानकारी, अन्य देशो से पढाई करने के सरकार के नियम तथा अलग अलग देशो का पर्यावरण एवं मौसम जैसी कई जानकारिया दी गयी

निशुल्क मार्गदर्शन के इस कार्यक्रम में पूर्व पंजीकृत 25 विद्यार्थियों को प्रातः 11 से 2 बजे तक अलग अलग समय दिया गया इसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों समेत तक़रीबन 38 लोगो ने जानकारी ली और विदेश में पढाई सम्बन्धी अपने सवालो का संतोषप्रद समाधान पाया

अंत में समन्वयक विकास छाजेड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया की विद्यार्थियों के हित में ऐसे कार्यक्रम और जानकारी आगे भी साँझा की जाती रहेगी
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.