साजिद को सर्वश्रेष्ठ गुरु मानती हैं दिशा पटानी

( 9415 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 08:06

साजिद को सर्वश्रेष्ठ गुरु मानती हैं दिशा पटानी मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला को सर्वश्रेष्ठ गुरु मानती हैं। साजिद बेहतरीन कलाकारों के चयन के लिए जाने जाते हैं। साजिद की फिल्म ‘‘बागी-2’ का हिस्सा बन दिशा काफी खुश हैं, क्योंकि अब दिशा और टाइगर श्रॉफ दोनों के एक ही गुरु हैं। साजिद की प्रशंसा करते हुए दिशा ने कहा, वो अपने कलाकारों का पूरा खयाल रखते हैं और उनके साथ घर के सदस्यों के जैसा व्यवहार कायम रखते हैं। दिशा ने जब पहली बार साजिद से मुलाकात की थी, उन्हें उसी क्षण से इस बात का अहसास हो गया था कि वह अच्छे व्यक्ति हैं और इसलिए वो हमेशा से उनके साथ काम करने की तम्मना रखती थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.