मजदूरी संहिता विधेयक मानसून सत्र में संभव

( 7714 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 08:06

मजदूरी संहिता विधेयक मानसून सत्र में संभव नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय अगले महीने शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में मजदूरी संहिता विधेयक को ला सकती है।
इस संहिता से सभी प्रकार के उद्योगों में श्रमिकों को सब जगह लागू एक न्यूनतम मजदूरी दिलाने का प्रस्ताव है। इसमें वह श्रमिक भी शामिल होंगे जिन्हें 18,000 रपए से अधिक का मासिक वेतन मिलता है। अभी जो कानून है उसके तहत 18,000 रपए से अधिक मासिक वेतन पाने वाले श्रमिक नहीं आते हैं।मजदूरी संहिता विधेयक के बारे में प्रश्न करने पर श्रम सचिव एम. साथियावथी से कहा, हम इस लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। हम इसे अगले महीने संसद के मानसून सत्र में पारित कराने की कोशिश करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.