पुर्तगाल के जंगलों में भीषण आग, 62 लोगों की मौत

( 7300 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 07:06

मध्य पुर्तगाल के जंगलों में लगी भीषण आग में कम से कम 62 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य झुलस गए हैं। सरकार ने रविवार को कहा कि हाल के समय में इस सबसे बुरे हादसे में अधिकांश की मौत कार में लोगों के जलने से हुई है।कोइंब्रा से करीब 50 किलोमीटर दूर पेडोगाओ ग्रांडे म्यूनिसिपलिटी के जंगल में शनिवार अपराह्न आग भड़क उठी थी। अग्निशमन दल के 900 कर्मचारी और 300 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग बेहद तेजी से कई जगहों पर फैल गई। लिस्बन के निकट सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, दुर्भाग्य से जंगलों में लगी आग के संदर्भ में हाल के वर्षो में हमारे द्वारा देखी गई सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से यह एक लगती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.