बांग्लादेश भूस्खलन में अब तक 163 मरे

( 4078 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 07:06

ढाका। बांग्लादेश में रविवार को तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत होने के बाद भूस्खलन की अलग अलग घटनाओं में मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 163 हो गई।भूस्खलन की ताजा घटनाएं रविवार तड़के मौलवीबाजार और खगाछ्ररी जिलों में हुई। भूस्खलन की दो ताजा घटनाओं के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 163 हो गई। ढाका ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार मृतकों में 14 साल का एक किशोर और उसका 10 वर्षीय भाई शामिल है। एक अन्य घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.