केंद्रीय मंत्रियों पर अंडे फेंकने के विरोध में भाजपा का मूक मार्च

( 3939 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 17 06:06

ओडिशा के दौरे के दौरान हाल में कई केंद्रीय मंत्रियों पर अंडों से किए गए हमले के खिलाफ भाजपा ने रविवार को समूचे राज्य में मूक मार्च निकाला। केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओरांव की गाड़ी पर 14 जून को केंद्रपाड़ा में बीजद कार्यकर्ताओं के अंडा हमले के अलावा भाजपा कार्यकर्ता ढेनकनाल जिले में एक विधवा के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की घटना की उचित जांच की भी मांग की।पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य के सभी नगर निकायों, अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) और जिला परिषदों के तहत आने वाले इलाकों में मूक मार्च निकालने और धरना देने के दौरान अपने मुंह पर काला टेप लगाया हुआ था और हाथों मे तख्तियां थामी हुई थीं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.