पानी-पूरी की दीवानी है श्रीदेवी

( 12429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 17 07:06

पानी-पूरी की दीवानी है श्रीदेवी मुंबई। अभिनेत्री श्रीदेवी का कहना है कि वह पानी-पूरी की दीवानी हैं। श्रीदेवी को दर्शक आज भी उनकी चुलबुली इमेज के चलते पसंद करते हैं। श्रीदेवी अपने अंदाज के लिए ही फेमस हैं। फिर चाहे एक्टिंग हो या खाना। श्रीदेवी की फिल्म ‘‘मॉम’ 07 जुलाई को रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी ने अपने बारे में एक बात बताई है। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं, लेकिन बात जब पानी-पूरी की आती है तो उनका अंदाज बदल जाता है। श्रीदेवी को पानी-पूरी बहुत पसंद है लेकिन वह पूरी की पूरी पानी-पूरी नहीं खातीं बल्कि उन्हें सिर्फ खट्ठा-मीठा पानी पीना ही पसंद है। श्रीदेवी आज भी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.