अनपढ़ मजदूर की बेटी ने मारी बाजी

( 17152 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 17 07:06

अनपढ़ मजदूर की बेटी ने मारी बाजी राजसमन्द शहर के कमलतलाई स्थित यूनिक एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा सुश्री पूर्णिमा पूर्बिया निवासी स्वास्तिक सिनेमा के पास, प्रज्ञा विहार ने वर्ष 2016-17 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सुश्री पूर्बिया के पिता श्री रमेश चन्द्र पूर्बिया मजदूरी करते है तथा माता गृहिणी है। छात्रा ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। घर की आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद विद्यालय ने छात्रा का पूरा सहयोग किया। छात्रा सुश्री पूर्णिमा पूर्बिया का सपना बड़ी होकर डॉक्टर बनना है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.