दिन का तापमान 7, रात का 4.5 डिग्री गिरा

( 4003 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 17 12:06

धरियावद | क्षेत्र में इस गर्मी की सीजन का दिन और रात का सबसे कम तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन के तापमान में 7 डिग्री की कमी के साथ 35 डिग्री तापमान दर्ज किया तथा रात्रि के तापमान में 4.5 डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। गुरूवार शाम को 7.8 एम एम बारिश दर्ज की गई। तापमान में कमी से काफी राहत मिली लेकिन उमस ने परेशान किया। लाेग दोपहर की तेज धूप से बचने का प्रयास करते रहे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे करीब अचानक बरसाती बादलों ने आसमान में डेरा जमा दिया, लेकिन तेज हवाओं के चलने से बरसात नहीं हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.