पाकिस्तानी संगीत निर्देशक वजाहत अत्रे का निधन

( 4389 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 17 10:05

लाहौर। पाकिस्तान के प्रख्यात संगीत निर्देशक वजाहत अत्रे का निधन हो गया। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया है। उनकी उम्र 68 साल थी। अत्रे लकवा और हृदय संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। जिन्ना अस्पताल, लाहौर में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उन्हें मियानी साहिब कब्रिस्तान में दफनाया गया। अत्रे का जन्म 1945 में गुजरात में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। वह प्रख्यात संगीतकार राशिद अत्रे के बेटे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.