फिल्म ’बहुरानी’ आज बॉक्स ऑफिस मुंबई में धमाल

( 7548 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 17 09:05

शुभम तिवारी की भोजपुरी फिल्म ’बहुरानी’ आज बॉक्स ऑफिस मुंबई में धमाल मचा रही है इस फिल्म से शुभम तिवारी को बहुत उम्मीद थी फिल्म को अच्छा ओपनिंग मिलने से शुभम तिवारी बहुत खुस है ,अगले माह 15 जून से शुभम तिवारी निर्देशक पराग पाटिल के साथ फिर से फिल्म 'सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे'' की शूटिंग नेपाल में करने जा रहें है ! भोजपुरी फिल्म ’बहुरानी’ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में बॉक्स ऑफिस अच्छा धमाल मचाया था ! पूरे परिवार देखने लायक यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। केन्द्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेस्टार शुभम तिवारी और अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है जो दर्शकों की बहुत पसंद आ रही है ।
उल्लेखनीय है कि आमतौर पर भोजपुरी फिल्म देखने के लिए महिलाएं तभी सिनेमाघरों तक आती है जब उन्हें यह भरोसा हो जाता है कि वाकई में फिल्म महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में सफल प्रदर्शित ’बहुरानी’ फिल्म ने यह साबित कर दिया था कि अब भोजपुरी में भी महिलाओं सहित पूरे परिवार को फिल्म देखने को मिल रही है। इस फिल्म का निर्देशक पराग पाटिल ने किया है । संगीतकार दामोदर राव , गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चौहान, शिव प्रकाश सरोज हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह, नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ बाजी राव, संकलन अजय चौहान का है। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज आदि हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.