फंसे कर्ज की स्थिति का जायजा लेंगे जेटली

( 9952 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 17 08:05

फंसे कर्ज की स्थिति का जायजा लेंगे जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली फंसे हुए कर्ज (एनपीए) की वसूली के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में र्चचा के लिए 12 जून को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। एनपीए के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच यह बैठक हो रही है।सूत्रों ने कहा कि वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा के साथ बैठक में फंसी संपत्ति की स्थिति तथा बैंकों के बही-खातों को दुरुस्त करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का जायजा लिया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का फंसा कर्ज छह लाख करोड़ रपए से ऊपर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक 12 जून को होने वाली बैठक में फंसी संपत्ति की मौजूदा स्थिति के साथ बैंकों के संयुक्त मंच (जेएलएफ) के समक्ष लंबित मामलों पर र्चचा की जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.