किसान का छह बीघा नरमा जलकर नष्ट

( 4214 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 10:05

जाखड़ांवाली| गांव के किसान रामरख पोटलिया के चक 13 एसपीडी में छह बीघा नरमा जलकर नष्ट हो गया। किसान ने आशंका जताई कि है कि कोई अज्ञात व्यक्ति कचरा जलाने वाली बोतल टू फाॅर डी खुली खेत में छोड़ गया। इससे नरमा झुलस गया। किसान ने बताया कि नरमे की बिजाई अगेती की गई थी। नरमे के आधा फीट के पौधे तैयार हो गए थे। कुछ दिन बाद पौधे जलने लगे। इसके बाद कई स्प्रे भी किए। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। किसान ने बताया कि महंगे दामों में बीटी बीज खरीदकर बिजाई की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.