गर्मी के साथ अब उमस ने भी घेरा

( 4532 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 10:05

बीकानेर | अब तक सूखी गर्मी झेल रहे लोगों को अब तपिश के साथ उमस भी घेरने लगी है। बुधवार को सुबह से निम्न परत के बादलों के बीच उमस बढ़ती गई। दोपहर में तपिश के साथ धूप कायम रही। यही वजह है कि अब पसीना निकलने लगा। दोपहर में बादलों की आवाजाही ज्यादा रही।
बावजूद इसके तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। बुधवार के मौसम को देखकर अहसास ही नहीं कि दो दिन पहले शहर में बारिश भी हुई थी। हालांकि दोपहर बाद एक बार लगा कि फिर आंधी या बूंदाबांदी होगी लेकिन शाम ढलने के साथ ही उसकी भी संभावनाएं कम होती गई लेकिन उमस बरकरार रही। वैसे उमस बढ़ने से बारिश की संभावनाएं बढ़ जाती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.