भक्तिमयी गीत का लोकार्पण

( 3520 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 10:05

बीकानेर | आचार्य श्री तुलसी की 21 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को नैतिकता के शक्तिपीठ गंगाशहर में गुरुदेव को समर्पित भक्तिमयी गीत का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के महामंत्री जतनलाल दुगड़ ने बताया कि रोशन बाफना के लिखे और गाए गीतों का लोकार्पण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ और कवि हरीश बी.शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ.पी.सी.तातेड़, अमरचंद सोनी, मनोहर लाल नाहटा, आसकरण बोथरा आदि मौजूद थे। दुगड़ ने बताया कि 9 जून से चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत अभिनव सामयिक, गायन प्रतियोगिता, भक्ति संध्या, भावांजलि आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.