लीबिया के तट पर 34 शरणार्थी डूबे

( 3800 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 07:05

रोम। लीबिया के तट से 30 मील दूर समुद्र में बुधवार को 34 शरणार्थी डूब गए। इटली के तट रक्षक बल के कमांडर कोसिमो निकासो ने बताया कि नाव डूबने से लगभग 200 लोग समुद्र में गिर गए। समुद्र की सतह पर शरणार्थियों के 20 शव नजर आए हैं। उन्होंने बताया, कई शवों को पानी से निकाल कर तट रक्षक बल के जहाज पर रखा गया है। मृतकों में छोटे बच्चे भी हैं। राहत समूह ने बताया, 34 शव बरामद किये जा चुके हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.