बुजुर्ग फ्रेंच महिला अपने घर में मृत मिली

( 2633 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 07:05

पुडुचेरी। पुडुचेरी के अरूंबाथपुरम गांव में पुडुचेरी मूल की एक बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला का शव अपने घर में छत से लटका मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया, दो बेटों और एक बेटी की मां कृष्णावेणी (79) यहां घर में अकेली रहती थी। उनका एक बेटा फ्रांस में था, जबकि दूसरा बेटा और बेटी उसी गांव में उनसे अलग रहते हैं। अधिकारी ने बताया, मंगलवार सुबह जब घरेलू नौकर ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब महिला के रिश्तेदारों को सूचित किया गया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर उनको छत से लटका पाया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.