उज्मा को मिली भारत लौटने की अनुमति

( 3816 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 17 06:05

इस्लामाबाद | इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने भारतीय युवती उज्मा को भारत लौटने की अनुमति दे दी है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली उज्मा ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी नागरिक ताहिर अली ने झूठ बोलकर उसे पाकिस्तान बुलाया और बंदूक की नोक पर उससे शादी की। कुछ दिन बाद युवती ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पहुंचकर आपबीती सुनाई और भारत भेजे जाने की मांग की। जान का खतरा बताते हुए उसने वहां से निकलने से इन्कार कर दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.