लेप्रोस्कॉपिक में आधुनिकता से स्त्री रोगों के बडे ऑपरेशन भी संभव

( 15844 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 17:05

लेप्रोस्कॉपिक में आधुनिकता से स्त्री रोगों के बडे ऑपरेशन भी संभव उदयपुर। स्त्री रोगों में लेप्रोस्कॉपी सर्जरी में आधुनिकता पर रेडिशियन होटल में जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका खंडेलवाल की एक कार्यशाला रखी गई। इसमें शहर के ६० से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों ने शिरकत की। डॉ. मोनिका ने महिलाओं के रोगों का जिक्र करते हुए कहा कि लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी में आधुनिक संसाधनों के कारण एक छोटे से छेद से ऑपरेशन संभव है। ऐसे ऑपरेशन से महिलाएं लंबे समय तक आराम की बजाय कुछ ही दिन में फिर से पहले जैसे दैनिक कार्य करने में सक्षम हो जाती है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वक्ता डॉ. विमलेश माथुर मौजूद रही। अध्यक्षता जनाना अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीता माहेश्वरी ने की। संचालन डॉ. अर्चना ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.