MPUAT-प्रबंध मंडल में नये सदस्य नामित

( 18248 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 08:05

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल में नये सदस्य नामित

उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल में राज्य सरकार द्वारा पाँच नये सदस्य नामित किये गये हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि प्रबंध मंडल में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में नामित पाँच सदस्यों का कार्यकाल कुछ समय पहले पूरा हो गया था। उनके स्थान पर नये सदस्यों को मनोनीत करने के आदेश आज ही राज्य सरकार से प्राप्त हुए हैं। डा. पी. एल. मालीवाल, डा. रामनिवास चौधरी, डा. वीणा सनाढ्य, श्री प्रवीण सिंह तथा श्री सुहास मनोहर को नया सदस्य बनाया गया है।
डा. मालीवाल महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से ही अनुसंधान निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्हें शिक्षाविद्/वैज्ञानिक के रूप में प्रबंध मंडल हेतु नामित किया गया है। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में अपनी सेवाऍं दी हैं तथा विश्वविद्यालय की सभी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।
डा. राम निवास चौधरी वर्तमान में कॉलेज शिक्षा में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षाविद्/वैज्ञानिक के रूप में प्रबंध मंडल हेतु नामित किया गया है। डा. वीणा सनाढ्य को महिला सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। वर्तमान में डा. सनाढ्य मींरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में कार्यरत हैं। श्री सुहास मनोहर उदयपुर के ही निवासी हैं तथा उन्हें कृषि-उद्यमी के रूप में प्रबंध मंडल में मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री सुहास मनोहर का प्रबंध मंडल के सदस्य के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। प्रगतिशील कृशक के रूप में श्री प्रवीण सिंह को प्रबंध मंडल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। श्री प्रवीण सिंह बांसवाडा के रहने वाले हैं तथा भारतीय किसान संघ में प्रांतीय संगठन मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.